{"_id":"6a20779143434b3b510a6e0e","slug":"farmer-had-gone-out-to-buy-medicine-body-found-near-railway-track-amethi-news-c-96-1-ame1015-167309-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दवा लेने निकला था किसान, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दवा लेने निकला था किसान, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
Thu, 04 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरजीत साहू। (फाइल फोटो)
सिंहपुर/बाजारशुकुल। पाली गांव निवासी किसान अमरजीत साहू (62) की मंगलवार रात लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर अकबरगंज स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने उनकी पहचान की। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
देवी प्रसाद साहू ने बताया कि लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनके पिता का मनोरोग का उपचार चल रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने उस अस्पताल में भी खोजबीन की, जहां से उनका उपचार चल रहा था, मगर वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह सूचना मिली कि इन्हौना में अकबरगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमरजीत साहू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। पत्नी रघुराजी बदहवास हैं। बेटे देवी प्रसाद, अंकित कुमार और लवकुश कुमार तथा बेटी प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।