{"_id":"6ac7e8ce2f1136143f0cc3bf","slug":"farmer-dies-after-bike-is-hit-by-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-177654-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, किसान की मौत
Fri, 09 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर बुधवार रात बाबूगंज बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किसान लालता प्रसाद (58) की मौत हो गई। वह ऐंधी गांव के निवासी थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनुराग ने बताया कि उनके पिता बुधवार को गांधी नगर बाजार से घर का सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। बाबूगंज बाजार के पास गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मुड़ते समय सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में लालता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने लालता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालता प्रसाद ने हेलमेट पहन रखा था। टक्कर के दौरान हेलमेट निकल गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लालता प्रसाद की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बेटे अनुराग, बहू लीलादेवी, पोते निखिल व अमन और भतीजे शिव कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार और ग्रामीण घर पहुंचे। सभी परिजनों को सांत्वन देने में जुटे रहे।