{"_id":"6570cc06de2294da5a07c125","slug":"family-members-of-dead-youth-found-on-the-highway-expressed-fear-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-9996-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर मिले मृत युवक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर मिले मृत युवक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर मंगलवार सुबह मृत मिले अज्ञात युवक की पहचान बुधवार को हो गई। परिजनों ने मौखिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस दुर्घटना में मौत होने की संभावना बता रही है। रामगंज कोतवाली क्षेत्र से गुजरने अयोध्या-प्रयागराज पर स्थित त्रिसुंडी गांव ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सड़क पर मिले मृत युवक की पहचान थानाक्षेत्र के खानापुर गांव निवासी धर्मेंद्र (35) के रूप में हुई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र के साथ पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की।
पिता पंचत कोरी ने बताया कि धर्मेंद्र सोमवार को साइकिल से पीएचसी रामगंज जाने की बात कह कर निकला था, रात में घर नहीं पहुंचा। बुधवार को हाईवे पर शव मिलने की सूचना मिली तो थाने पहुंचा और पोस्टमॉर्टम हाउस में शव की पहचान की।
कहा कि यदि दुर्घटना हुई है तो साइकिल मौके पर क्यों नहीं मिली। पिता ने कहा दुर्घटना में मौत होना संदिग्ध लग रहा है, हत्या हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने बताया की शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि परिजन कोई तहरीर देते है तो केस दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।