फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   family members created ruckus by placing body of young man In Amethi he found hanging from noose two days ago

Amethi News: घरवालों का अंतिम संस्कार से इनकार... शव रखकर किया हंगामा, दो दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक

Fri, 07 Feb 2025 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 11:21 AM IST
सार

अमेठी में घरवाल ने बेटे का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने शव रखकर हंगामा किया। दो दिन पहले युवक का शव फंदे से लटका मिला था। 

विज्ञापन
family members created ruckus by placing body of young man In Amethi he found hanging from noose two days ago
हंगामा करते घरवालों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में बेटे के सुसाइड से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपी दुकान मालिक और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद ही परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे। दो दिन पहले युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था। 

विज्ञापन


मामला जामो थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव का है। गांव निवासी अमरेंद्र उत्तराखंड के देहरादून में एक फास्ट फूड कॉर्नर पर दो महीने से नौकरी कर रहा था। चार फरवरी को वह ट्रेन से अपने घर जाने के लिए निकला। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी दुकान मालिक का साला स्टेशन पहुंच गया। अमरेंद्र पर चार हजार रुपए चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ अभद्रता की। 
विज्ञापन


घटना से आहत अमरेंद्र अपने गांव के बाहर पहुंचा और एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पुलिस ने दुकान मालिक और उसके साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम युवक का शव घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं मानें। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर पड़े रहे। परिजनों की मांग है कि जब तक दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे जाते, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 


प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी रवाना की जा चुकी है। परिजन एक रिश्तेदार की आने की बात कहते हुए उसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने को कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed