फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fake facebook id

साइबर ठगों ने बनाई डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी

Fri, 30 Oct 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
fake facebook id
अमेठी। जिले में सक्रिय साइबर ठग सीधे जिला प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। साइबर ठगों ने 25 दिन के अंदर दूसरी बार अमेठी डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके एक परिचित द्वारा बनाए ग्रुप पर पैसे की मांग की।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद प्रभारी जिला सूचना अधिकारी ने गौरीगंज थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फर्जी आईडी बंद करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अमेठी के डीएम अरुण कुमार की फोटो लगाकर साइबर ठग द्वारा फेसबुक पर डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट अमेठी के नाम से 25 दिन के अंदर दूसरी बार फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार फेक आईडी बनाने वालों ने जहां उनके लखनऊ निवासी एक परिचित से पैसों की मांग की थी वहीं इस बार गुरुवार को एफबी पर संयुक्त परिषद अमेठी नाम से बने कर्मचारी संगठन के एडमिन से पैसों की मांग की गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रुप एडमिन ने इसकी जानकारी डीएम को दी।
साइबर अपराधियों की ओर से डीएम की फर्जी आईडी तैयार कर धन की डिमांड की बात सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने मामले की जानकारी एसपी दिनेश सिंह को देते हुए प्रभारी जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
प्रभारी डीआईओ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ सूचना एवं प्रोद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि डीएम की फर्जी आईडी बनाकर धन की डिमांड करने वालों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अपने पद नाम की दूसरी बार फर्जी आईडी बनाए जाने के बाद डीएम ने जिले वासियों के लिए एक अपील जारी की है। डीएम ने कहा है कि फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल नेटवर्क पर किसी भी व्यक्ति के पैसा मांगने या आपित्तजनक टिप्पणी करने की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed