फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fair price shop dealers expressed gratitude over the increase in dividends.

Amethi News: लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने जताया आभार

Fri, 28 Aug 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fair price shop dealers expressed gratitude over the increase in dividends.
अमेठी सिटी। उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों के लाभांश में 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 125 किए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय कोटेदारों के हित में है। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। लाभांश में वृद्धि से उनके कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाषचंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सर्वप्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला महासचिव कृष्णकांत त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed