फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   exam special bus to be run during up board exams

बोर्ड परीक्षा के दौरान चलेगी परीक्षा स्पेशल बस

Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
exam special bus to be run during up board exams
अमेठी। हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में शटल बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रबंधक परिवहन विभाग ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है। पत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर दोनों पालियों में बच्चों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए मार्ग व समय निर्धारित कर संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुविधा की परेशानी से हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने परीक्षा अवधि में परीक्षा स्पेशल बस संचालित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रबंधक निदेशक परिवहन विभाग ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को पत्र जारी किया है। पत्र में ग्रामीण/ स्थानीय/ जनपदीय बसों के समयबद्ध संचालन करने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्र व उसके संबद्ध स्कूल के बच्चों को दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए समय व स्थान निर्धारित करते हुए परीक्षा स्पेशल बस संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बच्चों को परीक्षा के दौरान परिवहन की असुविधा से बचाने के लिए बसों का संचालन व प्रचार- प्रसार करते हुए नियमित संचालन करने व प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा है। प्रबंधक ने परिवहन बसों का संचालन नहीं होने तथा बच्चों को परीक्षा अवधि में परिवहन की परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन को परीक्षा समय सारिणी व केंद्रों की सूची भेज दी गई है। प्रबंधक से बसों का समय व स्थान निर्धारण करने के बाद सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद स्कूलों के माध्यम से बच्चों को जानकारी देते हुए परिवहन की परेशानी से बचाया जाएगा। परिवहन निगम अमेठी बस स्टॉप के संचालन प्रभारी जीएन दुबे ने बताया कि विभागीय अफसरों के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों तक बस संचालन की तैयारियां पूरी की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केद्रों के साथ ही संचालन संबंधी कोई पत्र नहीं मिला है। शिक्षा विभाग का पत्र मिलने पर व डिमांड के अनुरूप परीक्षा केंद्रों तक बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed