फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Everyone from young to old showed enthusiasm in the literacy test.

Amethi News: युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने साक्षरता परीक्षा में दिखाया उत्साह

Mon, 23 Sep 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Everyone from young to old showed enthusiasm in the literacy test.
साक्षरता की परीक्षा देतीं महिलाएं
अमेठी सिटी। जिले में नवभारत साक्षरता परीक्षा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले भर में 690 में 450 महिलाओं ने साक्षरता परीक्षा दी। पुरुषों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


ज्यादातर परीक्षार्थी रविवार की सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। दोपहर दो बजे तक परीक्षार्थियों का केंद्र तक पहुंचना जारी रहा। प्रश्न पत्र में व्यवहारिकता, भाषा, गणित आदि से संबंधित सवाल पूछे गए। रविवार को जिलेभर के सभी 13 विकास खंडों में 60 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। सभी जगह खंड शिक्षा अधिकारी को परीक्षा का नोडल बनाया गया था। परीक्षा देने वालों में 18 वर्ष के युवा से लेकर 70 वर्ष तक वृद्ध शामिल रहे। सर्वाधिक संख्या अधेड़ उम्र के लोगों की रही।
विज्ञापन


बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि पूरे जिले में कुल 690 परीक्षा प्रश्न पत्र वितरित किए गए। जिसकी कॉपी सोमवार को बीआरसी में जमा होगी। रविवार को कई परीक्षार्थी बिना फोटो के पहुंचे थे, जिन्हें औपचारिकता पूरी करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक शिक्षा के जिला समन्वयक प्रवीण सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों का मूल्यांकन करने के बाद एक्सेल शीट बनाकर बीएसए कार्यालय के माध्यम से नवभारत साक्षरता कार्यालय लखनऊ को प्रेषित की जाती है। मूल्यांकन के आधार पर राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से साक्षरता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
बाजार शुकुल के मवैया रहमतगढ़ न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय इंदरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया। नोडल अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया की 12 लोगों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन आठ लोगों ने ही परीक्षा दी। जामो ब्लाॅक क्षेत्र बीईओ शोभनाथ यादव ने बताया कि हर केंद्र पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर 15 लोग है। नवभारत साक्षरता परीक्षा में कुल 60 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed