फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Errors found in the nomination were removed by calling the candidates

Amethi News: प्रत्याशियों को बुलाकर दूर कराई नामांकन में मिली त्रुटियां

Wed, 26 Apr 2023 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Errors found in the nomination were removed by calling the candidates
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चारों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 49 तो 72 वार्डों में सभासद पद के लिए 395 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार को दाखिल पत्रों की जांच की कार्रवाई पूरी की गई। आरओ व एआरओ ने पूरी गहनता से दाखिल पत्रों को जांच कर दुरुस्त किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एसडीएम कोर्ट में मंगलवार को नगर पालिका परिषद गौरगंज में अध्यक्ष के 14 व सभासद पद के लिए दाखिल 138 उम्मीदवारों के पत्रों की जांच रिटर्निंग अफसर के नेतृत्व में शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए आरओ राकेश कुमार ने दाखिल नामांकन पत्र की गहनता के साथ जांच की तो कई नामांकन पत्रों में प्रत्याशियों के हस्ताक्षर नहीं मिले। कई ने सत्यापित मतदाता सूची संलग्न नहीं की थी।
विज्ञापन

आरओ ने प्रत्याशियों के हस्ताक्षर अपने समक्ष कराते हुए छूटे अभिलेखों को नामांकन पत्र से संलग्न करवाया। यही प्रक्रिया वार्डों के सभासद प्रत्याशियों से कराकर नामांकन पत्र दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायस की आरओ फाल्गुनी सिंह व अमेठी की आरओ प्रीति तिवारी ने अध्यक्ष पद के दाखिल 10-10 नामांकन पत्र व मुसाफिरखाना के आरओ रामकेवल त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के 15 नामांकन पत्रों की जांच कर त्रुटियों को दूर कराया। इसी प्रकार तीनों निकायों में सभासद पद के लिए दाखिल 257 पत्रों की जांच कार्रवाई पूरी की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच कर ली गई है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापसी का समय दिया जाएगा। इसके अगले दिन 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed