फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Employees will fight tooth and nail for restoration of license

Amethi News: लाइसेंस बहाली के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे कर्मचारी

Thu, 28 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Employees will fight tooth and nail for restoration of license
धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बंद होने के बाद ज्वाइंट फोरम ऑफ डाॅक्टर्स पैरामेडिकल स्टॉफ एवं कान्ट्रैक्ट वर्कर्स ऑफ संजय गांधी अस्पताल के बैनर तले बेरोजगार आक्रोशित स्टाफ का क्रमिक सत्याग्रह अनशन बुधवार को जारी रहा। दूसरे दिन बुधवार को सत्याग्रह अनशन पर बैठे कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए लाइसेंस बहाली एवं संचालन की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों का कहना है जनता की समस्या सुलझाने के बजाय राजनीति कर इसे उलझाया जा रहा है। अस्पताल को बंद कर कर्मियों, मरीजों एवं जनता के साथ विश्वासघात किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के ऑपरेशन मैनेजर मनोकर्णिका मिश्र ने कहा कि शासन व प्रशासन की ओर से जल्दबाजी में की गई कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। अस्पताल प्रशासन का पक्ष लेने के बाद ही इस पर निर्णय लेना चाहिए था। सरकार और न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है इसका संचालन जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ कर्मचारी अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अस्पताल डेढ़ करोड़ प्रतिवर्ष के घाटे में रहकर भी लोगों को लखनऊ जैसी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां 35 वर्षों से कार्यरत हैं लाखों गंभीर से गंभीर मरीज यहां से ठीक होकर गए हैं। अस्पताल का संचालन शुरू कराया जाना चाहिए। कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यदि संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं होता तो हम लोग अपनी अंतिम सांस तक आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
इस मौके पर संजय सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, चंद्रभान पांडेय, विनोद कुमारी सिंह, विपिन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, सीमा यादव, अवधेश तिवारी, सूरज शुक्ल, शिवांशु, मंजू नायर, शिव प्रकाश, साधना, कामाख्या, गुड्डी देवी, ममता समेत कर्मचारी संघ पैरामेडिकल स्टाफ नर्सिंग स्टाफ समेत कॉन्ट्रैक्ट वर्कर मौजूद रहे।




बोले जिम्मेदार

एडविन मैनेजर सुरेश कुमार सिंह राजपूत ने बताया कि शासन एवं प्रशासन की ओर से 90 दोनों का समय देते हुए नोटिस जारी की गई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। 24 घंटे के ही अंदर कार्यवाही कर अस्पताल को बंद कर दिया गया। कहा कि स्टाफ को समझा बुझाया जा रहा है। कहा कि सरकार और न्यायालय से सभी को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed