फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity supply could not be restored even on the second day

Amethi News: दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply could not be restored even on the second day
फुरसतगंज (अमेठी)। क्षेत्र में बुधवार सुबह आई आंधी ने विद्युत केंद्र के चार फीडर डिघिया, टिकारी, उदारी और फुरसतगंज को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बिजली आपूर्ति ठप होने से लगभग एक लाख उपभोक्ता 39 घंटे से भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन






क्षेत्र में बुधवार भोर 2.30 बजे आंधी की वजह से बिजली गुल हो गई। चार फीडर की खराबी को दुरुस्त करने में ऊर्जा निगम के अधिकारी असफल रहे। बुधवार देर शाम तक मुख्य लाइन को दुरुस्त कर आंशिक आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन ग्रामीणांचल की लाइन व खंभों को दुरुस्त नहीं किया जा सका था। बृहस्पतिवार सुबह से ही ऊर्जा निगम के कर्मचारी मरम्मत में जुटे तो देर शाम तक उनकी कोशिश जारी रही।
विज्ञापन




विभाग के कर्मचारी तेज धूप और गर्मी के बीच टूटे हुए तारों व क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत में जुटे रहे। शाम करीब पांच बजे आंशिक रूप से आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि कई स्थानों पर अभी भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed