फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   electricity repeatedly jolting

Amethi News: बार-बार झटका दे रही बिजली

Sat, 06 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
electricity repeatedly jolting
मुसाफिरखाना के रामपुर मठा में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। स्राोत: विभाग
अमेठी सिटी। बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बार-बार कटौती और फाॅल्ट के कारण उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। रात में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जबकि दिन में कटौती से घरेलू और व्यावसायिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर कटौती मुक्त क्षेत्र होने के बावजूद बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार तक कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात में कई बार 15 मिनट से आधे घंटे तक बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर स्टेशन रोड पर तार टूटने से करीब आधे घंटे तक शहर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर घंटे दो से तीन बार ट्रिपिंग आम बात हो गई है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में रात में दो बार में दो घंटे से अधिक कटौती की गई। करपिया फीडर से रात एक से सुबह 10:40 बजे तक और फिर दिन में 11:30 से 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मऊ उपकेंद्र से बृहस्पतिवार रात 12:20 से 1:30 बजे तक बिजली नहीं मिली, जबकि दिन में भी अलग-अलग समय पर करीब तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। शुकुलपुर फीडर से शाम 8:40 से 9:52 बजे तक तथा रात 12:17 से दो बजे तक बिजली गुल रही। शाहगढ़ के पनियार पावर हाउस क्षेत्र में रात और दिन मिलाकर छह घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। मोटर बंद रहने से कई गांवों में पानी की समस्या खड़ी हो गई और लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित आपूर्ति की शिकायतें मिली हैं।




हर आधे घंटे पर बाधित हुई आपूर्ति

जायस। नियमित बिजली आपूर्ति न मिलने से क्षेत्र के लोग परेशान रहे। जायस, सलोन, बेरारा, बहादुरपुर, जल निगम और तिलोई फीडरों से दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार हर आधे घंटे पर आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे उमस भरी गर्मी में मुश्किलें और बढ़ गईं। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं हो रही है। फॉल्ट आने और कंट्रोल के निर्देश पर कटौती हो रही है। बेहतर बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहागिरीश त्रिपाठी, 7355313155
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed