{"_id":"6a9dc54568cf2429ee074c99","slug":"electricity-has-not-reached-22-hamlets-amethi-news-c-96-1-ame1002-175054-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 22 पुरवों में नहीं पहुंची बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 22 पुरवों में नहीं पहुंची बिजली
Mon, 07 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले के 122 पुरवों में बिजली पहुंचाने की योजना सालभर बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। करीब 50 हजार लोग आज भी बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। आरडीएसएस की लेफ्ट ओवर हाउस होल्ड योजना के तहत 200 पुरवों में विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया था मगर अब तक 78 पुरवों में ही काम पूरा हो सका है।
बड़ी ग्राम पंचायतों से अलग होकर बसाई गईं नई बस्तियों को योजना में शामिल किया गया था। वर्ष 2025 में इन पुरवों में विद्युतीकरण की जिम्मेदारी पॉयनियर पावर इंजीनियरिंग लिमिटेड को दी गई थी। मार्च 2027 तक सभी पुरवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर करार हुसैन के अनुसार कनेक्शन लेने के बाद ही विद्युतीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
स्मार्ट मीटर आने के बाद कनेक्शन और मीटर का खर्च बढ़कर 5200 रुपये हो गया है। शुल्क अधिक होने से लोग कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब तक 167 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 68 उपभोक्ताओं ने शुल्क जमा किया है और 42 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि काम की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शेष पुरवों में मार्च तक विद्युतीकरण कराने का लक्ष्य है। (संवाद)