{"_id":"67acf4eea324fbad24013eed","slug":"elderly-visitor-injured-after-colliding-with-unknown-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-134752-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अज्ञात वाहन से टकराकर बुजुर्ग दर्शनार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अज्ञात वाहन से टकराकर बुजुर्ग दर्शनार्थी घायल
Thu, 13 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय थानाक्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 64.5 स्थित पूरे भाले गांव के पास बुधवार को अयोध्या जा रहे श्रद्धालु अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। बुजुर्ग श्रद्धालु का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कर्नाटक राज्य के रहने वाले टी विजय सिंह (60) सहयोगियों के साथ आरक्षित बस से प्रयागराज में गंगा स्नान के बाद अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे थे। बाजारशुकुल थानाक्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 64.5 स्थित पूरे भाले गांव के पास बस रुकने पर प्रसाधन के लिए पैदल मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
चीख-पुकार पर सहयात्रियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता करवाते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी।