फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly man faints after seeing police, dies

Amethi News: पुलिस को देख बुजुर्ग को हुआ बेहोश, मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly man faints after seeing police, dies
जामो(अमेठी)। मारपीट की शिकायत पर जांच करने घर पहुंची पुलिस को देखकर बुजुर्ग सदमे में बेहोश हो गया। आनन-फानन में पुलिस व परिजन बुजुर्ग को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के सरमे निवासी नंदलाल (79) के घर पर ही उनका नाती अनिल यादव रहता है। शनिवार सुबह सरमे गांव के प्रिंस ने थाने पहुंचकर अनिल यादव व उत्तम सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के मिलने के बाद उपनिरीक्षक संजीव यादव मामले की जांच करने गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

घटनास्थल की जांच के बाद उपनिरीक्षक अनिल यादव के घर पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। वे अनिल की बहन पूजा व मां इंद्रावती से घटना से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे थे। इसी बीच नाती अनिल के बारे में पुलिस को पूछताछ करता देखकर बुजुर्ग नंदलाल सदमे में बेहोश हो गए। नंदलाल को बेहोश देख पुलिस टीम परिजनों को लेकर सीएचसी पहुंची। सीएचसी में नंदलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल की मौत के बाद बेटी इंद्रावती व पूजा ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कहते हुए पोस्टमॉर्टम करवाने से इन्कार कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी निरीक्षक भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार किया। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। हालांकि परिजन तहरीर देने से इंकार कर रहे है। हालांकि ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि नाती अनिल के नाम केस दर्ज होने तथा उसे थाने बुलाने की बात सुनकर बुजुर्ग को सदमा लगा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि परिजन को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सिर्फ मार-पीट की घटना से जुड़ी जानकारी अनिल के परिजनों से प्राप्त कर रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed