{"_id":"634051faf86f433e3662d503","slug":"eight-new-booths-built-in-jayas-municipality-amethi-news-lko6517958124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायस नगर पालिका में बने आठ नए बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायस नगर पालिका में बने आठ नए बूथ
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद जायस का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार में बहादुरपुर के 21 गांव की 9329 आबादी नगर पालिका में शामिल की गई है। शामिल आबादी को मतदान के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े इसका भी खयाल निर्वाचन आयोग द्वारा रखा गया है। विस्तारित क्षेत्र में आठ नए बूथ बनाए जाने के लिए मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। वहीं दो पुराने बूथों को मिलाकर एक बूथ बनाया गया है।
विस्तारित क्षेत्र के 21 गांव की 9329 की आबादी जुड़ने से नगर पालिका परिषद की कुल आबादी 26,735 से बढ़कर 36,064 हो गई है। आबादी बढ़ने से आठ बूथ और बनाए जाने के लिए मतदेय स्थलों के चिह्नांकन का कार्य पूरा हो गया है। इस बार वार्ड संख्या 17 अंसारी वार्ड व वार्ड संख्या 23 जेर मस्जिद पश्चिमी के मतदाताओं को एक साथ जोड़कर वार्ड संख्या 21 बना दिया गया है।
इसके साथ ही विस्तारित क्षेत्र के मोलवी खुर्द व कंपोजिट विद्यालय सैदाना में चार-चार नए बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव है। मोलवी खुर्द मतदेय स्थल पर मोलवी खुर्द, मोलवी कला, पकरी व पूरे हकीम बूथ के मतदाता वोट डालेंगे। वहीं कंपोजिट विद्यालय सैदाना में सैदाना पश्चिमी, नेवाज का पुरवा, कजियाना कला दक्षिणी व कजियाना कला वार्ड के वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार विस्तारित क्षेत्र में बनाए गए नए बूथों का चिह्नांकन कार्य पूरा कर अनुमोदन के लिए फाइल जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही चिह्नित बूथों की अन्य समस्याएं दूर की जाएंगी।