{"_id":"65c52d4cdb629cb9ba02dc94","slug":"earing-on-transfer-application-in-gungwach-case-postponed-amethi-news-c-13-1-lko1039-605388-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गुंगवाछ कांड में ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गुंगवाछ कांड में ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई टली
Fri, 09 Feb 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड को ट्रांसफर करने के लिए दी गई अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। जिला जज ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की है। मामले में पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों की हत्या हुई थी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल के मुताबिक अमेठी कोतवाली के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ निवासी पूर्व ग्राम संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की जमीन के विवाद को लेकर 15 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। मृतक पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र अमरजीत यादव ने मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पुत्र नितिन व पति रामशंकर तिवारी, और गांव के ही रामदुलारे यादव, अखिलेश, बृजेश व छोटू उर्फ अभिषेक यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई एडीजे अंकुर शर्मा की कोर्ट में चल रही है।
पिछले दिनों गुंगवाछ कांड के वादी मुकदमा अमरजीत यादव ने विचारण न्यायालय पर अविश्वास जताते हुए जिला जज की कोर्ट में ट्रांसफर अर्जी दी थी। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने विचारण न्यायालय से जवाब तलब करते हुए सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तिथि नियत की थी लेकिन बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। वादी के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे अंकुर शर्मा ने जिला जज के पास अपना जवाब भेज दिया है। जिला जज ने ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की है।