फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drug inspector got angry when a car with a hooter was stopped, misbehaved with SHO

Amethi News: हूटर लगी कार रोकने पर भड़के ड्रग इंस्पेक्टर, एसएचओ से की अभद्रता

Thu, 17 Jul 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drug inspector got angry when a car with a hooter was stopped, misbehaved with SHO
शीगंज में प्रभारी निरीक्षक से अभद्रता करते ड्रग इंस्पेक्टर के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। 
अमेठी सिटी। मुंशीगंज-अमेठी मार्ग पर बुधवार शाम वाहन को तेज रफ्तार में आते देख पुलिस टीम ने जब रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी मोड़कर संजय गांधी अस्पताल की ओर भागने लगा। पीछा कर वाहन को रोका गया। कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र बताया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी से न केवल अभद्र भाषा में बात की बल्कि कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का भी दिया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी का बर्ताव देख स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित ढंग से चल रही थी और हूटर भी बज रहा था। संदेह होने पर रोकने की कोशिश की गई। चालक ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए दबाव बनाने की कोशिश की और दुर्व्यवहार पर उतर आया। वह नशे की हालत में लग रहा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। मामले में जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed