फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DRM came out without stopping, people got disappointed at the station

Amethi News: बिना रुके डीआरएम निकले, स्टेशन पर मायूस हुए लोग

Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
DRM came out without stopping, people got disappointed at the station
अमेठी सिटी। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा का शुक्रवार का लखनऊ-जंघई (वाया रायबरेली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन) रेलखंड के अमेठी और गौरीगंज स्टेशन निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसको लेकर तैयारी की गई थी लेकिन, शुक्रवार शाम को डीआरएम यहां पर रुके बिना सीधे चले गए। कर्मियों ने राहत की सांस ली, लेकिन उनके आने की सूचना पर स्टेशन पर आए लोगों को मायूसी हाथ लगी। डीआरएम के भ्रमण को देखते हुए स्टेशन पर प्रबंध किए गए थे। स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा करने के साथ ही कर्मी अलर्ट मोड में थे। देर शाम करीब 4:30 बजे तो 4:51 बजे डीआरएम का विशेष सैलून बिना रुके गुजर गया। डीआरएम का सैलून गुजर जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग भी डीआरएम के आगमन की सूचना पर मौजूद थे लेकिन, उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि डीआरएम का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था। अपरिहार्य कारण से बिना रुके डीआरएम व अन्य अधिकारी स्पेशल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed