फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Driver and maid conspired to make goods disappear, arrested

Amethi News: चालक व खलासी ने माल गायब करने की रची साजिश, गिरफ्तार

Fri, 08 Nov 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Driver and maid conspired to make goods disappear, arrested
जगदीशपुर (अमेठी)। गुजरात के एक व्यापारी का लाखों रुपये का माल लाने के बाद ट्रक चालक व खलासी ने मिलकर गायब कर दिया और व्यापारी को माल चोरी की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



जामो थाना क्षेत्र के शिवगढ़ मजरे घाटमपुर गांव निवासी ट्रक चालक मोहम्मद नईम व परिचालक अजबगढ़ गांव निवासी पुत्तन उर्फ इब्राहिम 25 अक्तूबर को गुजरात से करीब पांच लाख रुपये का 265 बोरी पैकिंग मैटेरियल लोड कर निकले थे। यह माल गुजरात के सोनगढ़ निवासी सूरज शुक्ला का था। बुधवार को यह माल लेकर चालक व खलासी ट्रक से निकले थे। दो नवंबर को चालक ने मालिक सूरज को फोन कर बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली से ट्रक पर लोड सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन



सूचना के बाद बुधवार देर शाम सूरज ने जगदीशपुर थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने इटरौर मोड़ से चालक मोहम्मद नईम व परिचालक पुत्तन उर्फ इब्राहिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बेईमानी की नीयत से उन लोगों ने माल को छिपा कर चोरी की घटना बताई। बाद में इस माल को बेच देने की योजना थी। लेकिन दोनों पकड़े गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुत्तन के रिश्तेदार जमील के घर से माल बरामद कर लिया। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों ने माल गबन करने की नीयत से चोरी की कहानी रचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed