फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drinking water problem will be solved, project worth Rs 11 crore approved

Amethi News: दूर होगी पेयजल की समस्या, 11 करोड़ की परियोजना मंजूर

Tue, 13 Feb 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will be solved, project worth Rs 11 crore approved
अमेठी शहर के दुर्गापुर रोड पर बनी पानी की टंकियां।
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए करोड़ों खर्च होने के बावजूद बीते कई वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को निजात मिलेगी। शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद पुनर्गठन पेयजल योजना अमृत 2.0 के तहत 11 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होगा। एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत व आसपास की करीब 25 हजार से अधिक की आबादी बीते कई वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के दुर्गापुर रोड पर बनी तीन पानी की टंकियां लोगों के लिए शो पीस बनी हुईं हैं। कई दशक पूर्व जल आपूर्ति के लिए बनी पाइपलाइन पूरी तरह ध्वस्त है। करीब आठ वर्षों से कनेक्शन शून्य है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में बंद पड़ी जलापूर्ति शुरू कराने व मरम्मत के लिए चार करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। वर्ष 2016-17 में दो किस्तों में धनराशि भी मिल गई थी। उक्त धनराशि से परसावां, बेनीपुर प्रथम और द्वितीय, आवास विकास के समीप स्थित नलकूप का रिबोर कराया गया था। जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन का विस्तार करते हुए 36 किलोमीटर बिछाई जानी थी, जिसके सापेक्ष करीब 17 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में 500-500 किलोलीटर की दो टंकियां बनीं थीं। इसके अलावा 400 किलोलीटर क्षमता की एक और नई टंकी का निर्माण कराने के साथ ही बाउंड्रीवाॅल व अन्य निर्माण कराए गए। लेकिन, टंकी परिसर में स्थित नलकूप भी रिबोर की स्थिति में है। 17 किलोमीटर पाइपलाइन बिछा दी गई लेकिन, शहर के भीतर और टंकी से जोड़ने वाली पाइपलाइन नहीं पड़ सकी। जिसके चलते करीब पांच करोड़ की धनराशि खर्च होने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल सका। वर्ष 2017 के बाद कोई बजट नहीं मिला है जिससे कार्य अधूरा पड़ा था।
पुनर्गठन पेयजल योजना अमृत 2.0 के तहत डिजाइन व सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से अब इसे स्वीकृति मिल गई है। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्गठन होगा। टेंडर प्रक्रिया समेत अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

35 किमी बिछाई जाएगी पाइपलाइन
11 करोड़ रुपये की लागत से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होगी। शहर में बनीं पानी की टंकियों की मरम्मत के साथ नलकूप रिबोर होगा। 35 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 1, 2, 7 और 8 की आबादी को पेय जलापूर्ति के लिए 750 केएल क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण और दो नए ट्यूबवेल बनाए जाएंगे।


एक सप्ताह में शुरू होगा कार्य
सुल्तानपुर के नगरीय डिवीजन जल निगम के जेई उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुनर्गठन पेयजल परियोजना 2.0 के तहत शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। बताया कि करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed