फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DPRO asked for the report of the jailed village head

Amethi News: डीपीआरओ ने जेल में बंद ग्राम प्रधान की मांगी रिपोर्ट

Sat, 12 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
DPRO asked for the report of the jailed village head
अमेठी। भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय सिंह के जेल जाने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को डीपीआरओ ने जिला जेल अधीक्षक सुल्तानपुर को पत्र भेजकर लिखित अभिलेख मांगे हैं। संग्रामपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत धौरहरा निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की 18 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। जिसमें धौरहरा ग्राम प्रधान संजय सिंह को मृतक के परिजन ने आरोपी बनाया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस का दबाव बढ़ते देख प्रधान ने बीते नौ अगस्त को न्यायालय में समर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर प्रधान के जेल जाने के बाद ग्राम पंचायत में विकास कार्य को संचालित रखने को प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने जिला जेल अधीक्षक सुल्तानपुर को पत्र भेजकर अभिलेख मांगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव ने कहा कि जेल से लिखित कागज मिलने के बाद कमेटी का गठन किया जाएगा ताकि गांव का विकास कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed