फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Door to door 'call slip' for vaccination

टीकाकरण के लिए घर-घर जाएगी ‘बुलावा पर्ची’

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Door to door 'call slip' for vaccination
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव कोशिश में जुटा है। इसी के तहत अब अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जाएगी जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है। इस पर्ची पर टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा।
विज्ञापन

इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाएं।
क्लस्टर में चलने वाली टीमों द्वारा किए जाने वाले टीकाकरण के अतिरिक्त अस्पतालों/आरोग्य व स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य भवनों पर स्थिर टीकाकरण (स्टेटिक) केंद्रों के माध्यम से भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर में टीकाकरण करने वाली टीमों के समूह को क्लस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप कहा जाएगा। राजस्व ग्राम में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने और अनुकूल वातावरण बनाने वाली टीम को मोबिलाइजेशन टीम कहा जाएगा और किसी क्लस्टर के सभी राजस्व ग्रामों की टीमों के समूह को क्लस्टर मोबिलाइजेशन ग्रुप।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि कार्ययोजना के मुताबिक प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियों एवं स्थान पूर्व से ही घोषित कर दिए जाएंगे। इन सभी स्थलों पर वहीं पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।
इसके लिए पंचायत घर, स्कूल या अन्य परिसर का उपयोग होगा। क्लस्टर में टीकाकरण टीम के पहुंचने से पहले उस क्लस्टर की मोबिलाइजेशन टीम के द्वारा तीन दिन तक लोगों को वैक्सीन व वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देने के साथ ही संशय मिटाने का कार्य किया जाएगा।
प्रतिकूल परिस्थिति के लिए क्यूआरटी टीम
क्लस्टर में टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना से निपटने के लिए दो क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगायी जाएंगी। इन दो टीमों के समूह को क्लस्टर रेस्पांस टीम (सीआरटी) कहा जाएगा।

टीम के पास वाहन की व्यवस्था होगी और जरूरी दवाएं भी मौजूद होंगी। टीकाकरण के बाद प्रतिकूल परिस्थिति होने पर 108 एम्बुलेंस को तत्काल बुलाकर संबंधित को सीएचसी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed