फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Don't worry, there will be treatment and the problem will go away

Amethi News: न हों परेशान, होगा इलाज और दूर होगी समस्या

Mon, 26 Feb 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Don't worry, there will be treatment and the problem will go away
जगदीशपुर/फुरसतगंज, जायस (अमेठी)। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दूसरे दिन रविवार को ब्लॉक बहादुरपुर की ग्राम पंचायत मवई आलमपुर, सराय महेशा, निगोहा और किशनपुर केवई में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से रूबरू हुईं। बहादुरपुर की ग्राम पंचायत मवई आलमपुर के पूरे फत्ते गांव में जन संवाद कार्यक्रम में सांसद स्मृति ईरानी जनता से रूबरू हुई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ग्रामीण समस्याओं को स्वयं नाम सहित पढ़कर बताया, और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। गांव निवासी किशोरी साधना ने गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पिता राजेंद्र का देहांत हो चुका है। मां श्याम कली दिव्यांग और बीमार हैं। तीन बहन व चार भाई हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां का इलाज करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं। सांसद ने साधना को कहा कि परेशान न हों, मां का इलाज होगा और जो भी समस्याएं हैं उसका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वह सराय महेशा गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम जा रहीं थीं। रास्ते में सूरजकुंड धाम पर प्रधान राम सेवक शिवराम चौधरी अरविंद अशोक वर्मा आदि ग्रामीणों ने सांसद व केंद्रीय मंत्री से सूरजकुंड धाम का सुंदरीकरण की मांग उठाई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


बच्चियों का उत्सवर्धन का किया पुरस्कृत
अमेठी। दौरे के दूसरे दिन रविवार को स्थानीय सांसद मवई आलमपुर के पूरे फत्ते गांव में जनसंवाद के लिए पहुंचीं। गांव के बाहर विजय कुमार की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता की गई थी। सांसद का काफिला यहां रुका उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में महिलाएं पीछे बैठी थी और पुरुष आगे बैठे थे। सांसद ने महिलाओं और खिलाड़ी बच्चियों को आगे बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मंडल की ओर से पहले बच्चियों की कुश्ती कराई गई। जिसमें डलमऊ की रचना और रोखा गांव की रोशनी के बीच कुश्ती हुई। आयोजक मंडल सांसद के कार्यक्रम की व्यस्तता को देखते हुए जल्द बाजी में परिणाम घोषित करना चाहता था। सांसद ने आयोजक मंडल को नियम अनुरूप खिलाड़ी बच्चियों को ईमानदारी से लड़कर जीत हासिल करने के लिए कहा और जल्दबाजी नहीं करने की बात कही। कुश्ती में रोशनी विजेता और रचना उपविजेता रहीं। सांसद ने दोनों बच्चियों को पांच -पांच सौ रुपए का नकद पुरस्कार देते हुए प्रोत्साहित किया। सांसद व केंद्रीय मंत्री ने निगोहा गांव निवासी प्रेम शंकर के यहां भोजन किया।


ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सराय महेश गांव में पूरे सुख्खा निवासी सहज राम, रानी तारा निवासी अरविंद कुमार ने संसद से सोलर लाइट की मांग की। वही मकदुमपुर मोहना निवासी रामरतन ने नहर पर पुल निर्माण की मांग उठाई। माता बख्श पूरे गोसाई गांव में आईसीसी सड़क तो लालता वर्मा ने पूरे महिगल प्राथमिक विद्यालय तक सड़क की मांग की। अरविंद, रामचंद्र, छेदी, अमित कुमार ने किसान सम्मन निधि, अमित कुमार, रामचरण ने आवास, दिव्यांग राम हरक ने इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल की मांग की। इसी तरह निगोहा गांव में पूरे रजा पश्चिम निवासी दिव्यांग योगेंद्र व बृजेश कुमार, राम राकेश कुमार, सरोज, विंध्य देवी, कुंवारा ने भी अपनी मांगे रखीं। इसके अलावा किशनपुर केवई, बढैला के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं बताईं। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed