फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctors should reside at the place of posting only: DM

डॉक्टर तैनाती स्थल पर ही निवास करें : डीएम

Sun, 25 Aug 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Doctors should reside at the place of posting only: DM
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम निशा अंनत ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की माॅनीटरिंग करके रिपोर्ट देने को कहा है।बैठक में समिति के समक्ष अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक सामग्री/उपकरण के क्रय करने, स्टाफ की उपलब्धता आदि पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान, आशा रिपोर्टिंग सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा किया।
विज्ञापन

डीएम ने सभी चिकित्सकों को उनके तैनाती स्थल पर निवास करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया के बचाव के लिए निरंतर छिड़काव व फागिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed