{"_id":"6643dab07ef148da5e0b16b4","slug":"doctor-went-on-vvip-duty-patient-helpless-in-hospital-amethi-news-c-96-1-brp1002-118672-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वीवीआईपी ड्यूटी में गए डाॅक्टर, अस्पताल में मरीज लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वीवीआईपी ड्यूटी में गए डाॅक्टर, अस्पताल में मरीज लाचार
Wed, 15 May 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। मंगलवार को जिले में वीवीआईपी का जमावड़ा रहा। जिला अस्पताल सहित पांच सीएससी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की वीवीआईपी ड्यूटी लगने से अस्पताल आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज इलाज करने के लिए परेशान दिखे।
मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं की चुनावी जनसभाएं थीं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जिला अस्पताल के एक चिकित्सक, तो अमेठी सीएचसी के तीन चिकित्सक, भेटुआ और फ़ुरसतगंज के एक-एक चिकित्सक तथा तीन तीन फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय व एक एलटी की ड्यूटी लगी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जिला अस्पताल के एक चिकित्सक, जगदीशपुर सीएचसी के पांच चिकित्सक तथा बाजार शुकुल के एक चिकित्सक तथा जगदीशपुर के दो और बाजार शुकुल के एक फार्मासिस्ट एवं एक एलटी की ड्यूटी लगी तो तीन वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
जिससे अमेठी, जगदीशपुर, भेंटुआ, फुरसतगंज और बाजार शुकुल सीएचसी पर आए मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह अमेठी सीएचसी पर मरीजों की भारी भीड़ रही। अधीक्षक डॉक्टर आलोक तिवारी ओपीडी इमरजेंसी करते दिखे। ओपीडी इमरजेंसी ड्यूटी के बीच सीएससी पर अल्ट्रासाउंड कराने आए करीब 61 से अधिक मरीजों का अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने अल्ट्रासाउंड किया। यही हालत जगदीशपुर में भी रही।
यहां पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसा ही कुछ हाल जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ रही। अमेठी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के कारण ज्यादातर चिकित्सा वीआईपी ड्यूटी में लगे हैं, ऐसे में मरीज को कुछ दिक्कत हुई लेकिन, सब अस्पताल आए सभी मरीजों का उपचार अल्ट्रासाउंड किया गया और उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।