{"_id":"66e74af9f8987acdc609dee4","slug":"doctor-saheb-there-is-a-burning-sensation-in-the-eyes-and-pain-in-the-head-amethi-news-c-96-1-ame1002-125661-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉक्टर साहब..आंखों में होती है जलन, सिर में रहता है दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉक्टर साहब..आंखों में होती है जलन, सिर में रहता है दर्द
Mon, 16 Sep 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रविवार को जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेल में मरीजों का उपचार किया गया, साथ ही दवाएं दी गईं। भटगवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार के साथ जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
रविवार सुबह 11: 35 बजे, गौरीगंज सीएचसी के भटगवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, यहां पर डॉ. हेमंत पांडेय को दिखाने के लिए निर्मला संग पहुंचीं 10 वर्षीय कोमल ने बताया कि आंख में जलन के साथ सिर में दर्द की समस्या थी। डॉक्टर ने आईड्रॉप देते हुए जिला अस्पताल जाकर आंख के डॉक्टर को दिखा जांच करवाने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त मेले में कपिल देव मिश्र, रामकरन गुप्ता, सुहेल, शाबिया, रागिनी व प्रेम कुमार बुखार से परेशान होकर उपचार कराने आए।
वहीं कमला सरोज, सुनीत पासी, मनोरमा देवी महिला रोग से ग्रसित होकर उपचार कराने पहुंची। डॉक्टर ने उपचार के बाद दवा के साथ सावधानियां बताई। अन्य अस्पतालों में भी मेले में पहुंचें मरीजों का उपचार करने के बाद दवा देते हुए डॉक्टरों ने बदलते मौसम में बरती जाने वाली सावधानियां बताई।