फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do not panic in adversity, girls protest

विपरीत परिस्थियों में घबराए नहीं, विरोध करे छात्राएं

Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Do not panic in adversity, girls protest
गौरीगंज : मनीषी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली को झंडी दिखाते एसपी। - संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को शहर स्थित मनीषी महिला बालिका इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करते हुए एसपी ने छात्राओं को बचाव के टिप्स दिए। वक्ताओं ने बालिकाओं को विपरीत परिस्थितयों में डरने नहीं, बल्कि मुकाबला करने की बात कहते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने छात्राओं की ओर से शहर में निकाली जाने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से निकलकर कस्बे के प्रमुख मार्गों के साथ मोहल्लों का भ्रमण करते हुए गुजतरी, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। रैली स्कूल परिसर में समाप्त हुई, यहां संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में एसपी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी देते हुए पुलिस का सहयोग लेने तो डीआईओएस ने बालिका शिक्षा के संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा को सशक्तिरण की मुख्य धारा बताया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने महिला हेल्पलाइन नंबरों के साथ विपरीत परिस्थितयों में डरने नहीं बल्कि मुकबला करने की नसीहत देते हुए महिलाओं को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। प्रधानाचार्य अर्चना कृष्ण पांडेय ने छात्राओं को सशक्त बनने की बात कहते हुए छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से बालिकाओं ने सुरक्षा व शिक्षा की आवश्यकता को प्रदर्शित करते हुए समाज को बालिकाओं के प्रति सोच बदलने की अपील की। मौके पर स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed