फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM inspected booths and tested reality

डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर परखी हकीकत

Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
DM inspected booths and tested reality
अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी बूथों पर विशेष दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने कई बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की हकीकत परखते हुए मौजूद बीएलओ को एक जनवरी 2021 से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर इन दिनों मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले की सभी तहसीलों के सभी बूथों पर विशेष दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने अफसरों के साथ कई बूथों का निरीक्षण किया। गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय भटगवां स्थित बूथ संख्या 209, 210, 211 पर पहुंचे डीएम ने मौजूद बीएलओ से फार्म छह, सात व आठ की विस्तार से जानकारी ली।

डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2021 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही जो लोग मृतक हो गए हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार गौरीगंज घनश्याम भारतीय समेत अन्य संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed