फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   District hospital will be inaugurated today

आज होगा जिला अस्पताल का लोकार्पण

Tue, 29 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
District hospital will be inaugurated today
अमेठी। पिछले दिनों 46.09 करोड़ की लागत से बनकर तैयार मलिक मोहम्मद जायसी जिला संयुक्त अस्पताल का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से लोकार्पण करेंगे। कोविड के चलते अभी अस्पताल भवन में 100-100 बेड का एल-वन व एल-2 अस्पताल का संचालन होगा। कोविड समाप्त होने के बाद अस्पताल का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

एक जुलाई 2010 को अस्तित्व में आए अमेठी जिले में जिला अस्पताल निर्माण का शासनादेश वर्ष 2016 में जारी हुआ। शासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए निर्माण की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

पहली किस्त जारी होने के बाद कार्यदाई संस्था की ओर से दिसंबर वर्ष 2016 में निर्माण कार्य शुरू किया गया। शासन की ओर से कार्य पूरा करने की वास्तविक तिथि अप्रैल 2020 तो भवन हस्तांतरित करने की तिथि 12 मई 2020 नियत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से नियमित निर्माण कार्य करते हुए नियत समय पर काम पूरा कर दिया गया। कोविड के चलते भवन का लोकार्पण व हस्तांतरण का कार्य नहीं हो सका था। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल संचालन के लिए पदों का सृजन शासन से हो चुका है। कहा कि बुधवार सुबह 9.30 से 11.30 बजे के बीच मुख्यमंत्री अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे। अभी अस्पताल भवन में कोविड अस्पताल का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed