{"_id":"685d9a7a7ba6e1753b0177ad","slug":"disabled-people-should-apply-for-incentive-scheme-amethi-news-c-96-1-ame1002-143367-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रोत्साहन योजना में दिव्यांग करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रोत्साहन योजना में दिव्यांग करें आवेदन
Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत योग्य दंपतियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास मौर्य ने बताया कि युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार, युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है।
आवेदन के लिए युवक की उम्र 21 से कम व 45 से अधिक नहीं होनी चाहिए। युवती की उम्र 18 से कम व 45 से अधिक न हो। दोनों में से कोई आयकरदाता नहीं होना चाहिए और दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। वेबसाइट http://divyangjanshadi.upsdc.gov.in पर आवेदन करना होगा। साथ में जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रति और आवेदन की प्रिंट कॉपी जिला कार्यालय में भी जमा करनी होगी। (संवाद)