फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Digital education will be done in schools through Pocket Booklet App.

Amethi News: पॉकेट बुकलेट एप से स्कूलों में होगी डिजिटल पढ़ाई

Mon, 27 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Digital education will be done in schools through Pocket Booklet App.
अमेठी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पॉकेट बुकलेट एप के माध्यम से बच्चों की डिजिटल पढ़ाई-लिखाई में काफी सहूलियत मिलेगी।जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कार्य करते हुए उन्हें विषय में दक्ष करने की दिशा में काम किया जा रहा है। निपुण भारत मिशन लक्ष्य के साथ बच्चों को हिन्दी व गणित में दक्ष करना विभाग के सामने चुनौती बना हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट और टीचर पाॅकेट बुकलेट एप के जरिए डिजिटल पढ़ाई-लिखाई के जरिए घर में बच्चों की पढ़ाई काे सरल बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

क्यूआर कोड से स्कैन कर पढ़ाई करेंगे बच्चे
प्राइमरी के बच्चों को बहुत ही आसानी से समझने लायक स्टूडेंट पाॅकेट बुकलेट एप तैयार की जा रही है। इसमें गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी विषयों से संबंधित क्यूआर कोड को स्कैन कर बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। बच्चे पॉकेट बुकलेट एप से स्मार्ट क्लास या अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन कर वीडियो कंटेंट बहुत आसानी से पा सकेंगे।
विज्ञापन

किसी प्रकार की कोई तकनीकी परेशानी न हो, इसके लिए दीक्षा एप के माध्यम से डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि खान एकेडमी, एमवाइब संस्था, टीचर्स एप, के माध्यम से कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग से बच्चों की शैक्षिक क्षमता बढ़ेगी तो उनके ज्ञान व बौद्धिक क्षमता का संवर्धन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रूचिपूर्ण होगा शिक्षण कार्य तो बढ़ेगा बच्चों का ज्ञान



बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि डिजिटल युग में बच्चों का मोबाइल के प्रति रुझान बढ़ा है। पाठ्य पुस्तक के बजाए वीडियो क्लिप से बच्चों जल्द ही विषय वस्तु को समझते व सीखते हैं। ऐसे में ऑनलाइन मोबाइल एप पर मौजूद शिक्षण सामग्री के साथ शिक्षकों की ओर से तैयार शिक्षण सामग्री के वीडियो के मदद से शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी इसका ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने पर आगामी शैक्षिक सत्र से पाॅकेट बुकलेट एप के जरिए होगी डिजिटल पढ़ाई-लिखाई को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed