{"_id":"66fdd82190a79727b40f7146","slug":"demonstration-by-foot-march-on-foundation-day-amethi-news-c-96-1-gon1004-126814-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्थापना दिवस पर पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्थापना दिवस पर पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन
Thu, 03 Oct 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समेकित बाल विकास सेवा के 49वें स्थापना दिवस पर जुटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका एसोसिएशन ने पैदल मार्च निकाला। आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं एकत्र हुईं और विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विकासखंड गौरीगंज से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए महिलाओं ने एजुकेटर भर्ती खत्म करने, राजकीय कर्मचारी घोषित करने आदि मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला मुख्यालय गौरीगंज के ब्लॉक सभागार में एकत्रित होने के बाद एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुमती सरोज ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुकेटर की नियुक्ति 10 हजार 313 रुपये प्रति माह भुगतान के आधार पर करने की योजना है। जबकि आंगनबाड़ी की सभी छह सेवाओं पर कार्य कर रही कार्यकर्ताओं का आज भी मात्र छह हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार के इस सौतेले व्यवहार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं अपने को ठगा महसूस कर रही हैं। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता व सेविकाएं विरोध मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां उन्होंने अपनी मांगों का सीएम को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर बाजार शुकुल की ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी, सुदामा मौर्या, देशराज तिवारी, श्याम पति, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रही।