{"_id":"66b6b5dfc88543e1c3078ca6","slug":"demand-to-resume-operation-of-kendriya-vidyalaya-bhel-amethi-news-c-96-1-ame1002-123586-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल का संचालन बहाल रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल का संचालन बहाल रखने की मांग
Sat, 10 Aug 2024 06:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के बीएचईएल परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से तीन की क्लास बंद हो चुकी है। बीएचईएल प्रबंधन ने आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए विद्यालय के संचालन में असमर्थता जताई है। स्थानीय बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजकर विद्यालय को बीएचईएल प्रोजेक्ट से हटाकर सिविल सेक्टर में स्थानांतरित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बीएचईएल द्वारा तैयार की गई आधारभूत संरचना को केंद्रीय विद्यालय के रूप में उपयोग में लाया जाए। विद्यालय का संचालन फिर से शुरू हो सकेगा और बच्चों की शिक्षा सुचारू रूप से जारी रहेगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने सांसद के पत्र लिखकर केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल का संचालन बहाल रखने के मांग की पुष्टि की है।