फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Delhi-Puri Down Nilanchal canceled, passengers upset

Amethi News: दिल्ली-पुरी डाउन नीलांचल निरस्त, परेशान हुए यात्री

Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Puri Down Nilanchal canceled, passengers upset
गौरीगंज स्टेशन पर टिकट की वापस कराते यात्री
गौरीगंज(अमेठी)। दिल्ली से पुरी के बीच संचालित नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद बिगड़ गया है। पहले से विलंब से संचालित हो रही ट्रेन को रेलवे ने मंगलवार को अचानक निरस्त कर दिया। ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। आरक्षण करा चुके यात्रियों को टिकट कैंसिल कराना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्र्रैक पर दिल्ली-पुरी के बीच संचालित नीलांचल एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में लोगों वाराणसी, गया, व पुरी समेत ठहराव के स्टेशनों की यात्रा करते हैं। ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ तो रविवार को सात घंटे तो सोमवार को 11 घंटे विलंब से संचालित हुई। ट्रेन को समय से संचालित करने के लिए रेलवे ने मंगलवार को दिल्ली-पुरी डाउन नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन अचानक निरस्त कर दिया। ट्रेन निरस्त होने के बाद स्टेशन पहुंचे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

नीलांचल एक्सप्रेस से परिवार सहित पुरी की यात्रा के लिए पहले से आरक्षित टिकट बुक करा चुके गांधीनगर निवासी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रेन के अचानक निरस्त होने से उन्हें यात्रा स्थगित करनी पड़ी। अगरावा निवासी अमन ने बताया कि दोस्तों के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए आरक्षण करा चुके थे। मंगलवार को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे तो निरस्त होने की जानकारी मिली। अब यात्रा स्थगित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों को समय-समय पर दी जानकारी
दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस के गौरीगंज स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5:05 मिनट पर है। ट्रेन निरस्त होने की जानकारी कंट्रोल से मिलने के बाद लगातार प्रचार-प्रसार यात्रियों को जानकारी दी जाती रहीं। ट्रेन निरस्त होने के बाद बुकिंग काउंटर पर नियमानुसार आरक्षित टिकट निरस्त कराने की सुविधा यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण सिंह- स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed