फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   death protest

Amethi News: युवक का शव पहुंचने पर भड़के परिवारीजन

Sun, 07 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
death protest
अमेठी। गूजीपुर गांव के युवक की शनिवार को हुई मौत के मामले में रविवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद जब घर पहुंचा तो परिवारीजन भड़क गए। परिवारीजनों ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर परिवारीजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव गूंजीपुर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ चंदन शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के बाहर अपने ट्यूबवेल के समीप घायल अवस्था में मिला था। परिवारीजन उसे घर ले आए। शनिवार को अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों ने दो लोगों पर चंदन को अपने साथ ले जाने और उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये लूटकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आरोप के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। रविवार को जब पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव घर पहुंचा तब परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मिलकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। काफी देर तक समझाने के बाद भी वे लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद एसएचओ निर्मल सिंह ने परिवारीजनों को पीएम रिपोर्ट आने पर तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजन शांत हुए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच कर होगी कार्रवाई
एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की वे जांच कर रहे हैं। कहा कि अब तक की जांच व परिवारीजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में काफी भिन्नता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद पूरे प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed