फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of youth found on canal bank, suspicion of murder

Amethi News: नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on canal bank, suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसीजामो (अमेठी)। ससुराल में रह रहे युवक का शव रविवार सुबह नहर के किनारे मिला है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक स्मैक का आदी था। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जामो इलाके के जेनपुर गांव निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र अहोरवा दीन की ससुराल जामो क्षेत्र के ही रेसी मजरा बंधवा गांव में थी। करीब 16 साल से ससुराल में परिवार के साथ रहता था। शनिवार शाम करीब तीन बजे घर से निकला, फिर लौट कर नहीं आया। विनोद के लापता होने के बाद पत्नी ने उसके भाइयों को सूचना दी। तलाश भी शुरू कराई गई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

बंधवा गांव के बाहर शारदा सहायक नहर खंड-49 की दाहिनी पटरी के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, कोई तहरीर नहीं दी है। खबर पाकर मृतक के सगे भाई मनोज कुमार आदि मौके पर पहुंचे। यह लोग शव अपने घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि विनोद स्मैक का आदी था। वह नहर की तरफ गया था। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद में शटरिंग का काम करता था
मृतक के भाई मनोज ने बताया कि विनोद अहमदाबाद में शटरिंग का काम करता था। करीब छह माह पूर्व वह ऊंची इमारत से गिर कर जख्मी हो गया था। इसके बाद चला आया था, यहां उसका इलाज चल रहा था। उसके परिवार में पत्नी आशा देवी, पंद्रह वर्षीय बेटी दामिनी व बारह वर्षीय पुत्री मानवी हैं। परिवार का भरण पोषण विनोद मेहनत मजदूरी से करता था। पत्नी व बेटियों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed