{"_id":"667c9c409e13a86874072a74","slug":"dead-body-of-old-woman-found-in-house-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-121023-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला वृद्धा का शव
Thu, 27 Jun 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के बेसारा पश्चिम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर में मिला। महिला का शव काला पड़ गया था औ दुर्गंध उठ रही थी। माना जा रहा है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के बेसारा पश्चिम गांव में गांव में माधुरी (60) पत्नी हरिभजन का शव संदिग्ध हालात में बुधवार को कमरे में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, माधुरी के पास दो घर हैं। माधुरी इसी घर में मानसिक बीमार बेटी शीला के साथ रहती थी। शीला के लिए दूसरे घर से मां प्रतिदिन भोजन बनाकर लाती थी। रात में वो बेटी के पास ही रहती थी। दो दिन पूर्व माधुरी दूसरे घर से बेटी के पास आई थी, लेकिन वापस नहीं गई। लड़के ने घर से शीला के लिए खाना भेजवाया गया। शीला ने दरवाजा नहीं खोला और खिड़की से खाना ले लिया।
दूसरी तरफ बेटा राम सजीवन मां की खोज में लगा था। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को दिन में 11 बजे शीला शौच के लिए बाहर गई थी। दरवाजा खुला होने पर लड़का राम सजीवन घर के भीतर गया तो देखा मां मृत अवस्था में पड़ी थी। मां का शव देख रामसजीवन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति लखनऊ में है। दूसरा पुत्र रामसमुझ चंडीगढ़ में रहता है। सीओ अतुल कुमार सिंह और एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि मृतका के चेहरे का काला पड़ जाना और शव से बदबू उठने से ऐसा प्रतीत होता है कि मौत एक या दो दिन पूर्व हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।