फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of missing youth found in Rajbaha

Amethi News: जबहा में मिला लापता युवक का शव

Wed, 10 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Rajbaha
सिंहपुर(अमेठी)। तीन जनवरी से लापता बाराबंकी के हैदरगढ़ टाउन निवासी युवक का शव मंगलवार को शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के सिंहपुर रजबहा में मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है। शिवरतनगंज थाने के बख्त का पुरवा मजरे खारा से गुजरने वाले सिंहपुर रजबहा में मंगलवार को शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ टाउन के ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी शिवम (23) के रूप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने हैदरगढ़ थाने से संपर्क किया तो पता चला कि शिवम तीन जनवरी से लापता है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ पुलिस के साथ शिवम के पिता बृजकिशोर मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि तीन जनवरी को शिवम शौच के लिए घर से निकला था, उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। थाने पर इसकी रिपोर्ट दर्ज है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हैदरगढ़ थाने भेजा जाएगा। हैदरगढ़ थाने में गुमशुदुगी दर्ज है, ऐसे में जो भी कार्रवाई होगी हैदरगढ़ पुलिस स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed