{"_id":"696bd908e15b2e563308a7c4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-pond-suspicion-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-156761-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी/संग्रामपुर। मड़ौली गांव निवासी आशीष मिश्र (32) का शव शनिवार सुबह खौसी का पुरवा स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब में मिला। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में हैं।
पिता कामता प्रसाद के अनुसार आशीष एक सप्ताह पहले बहन के घर लखनऊ गया था। शुक्रवार दोपहर इंटरसिटी एक्सप्रेस से वह दामाद के साथ अमेठी पहुंचा। दामाद तो अपने घर चले गए लेकिन आशीष नहीं पहुंचे। देर शाम तक इंतजार करने के बाद उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
शनिवार सुबह गांव से करीब 600 मीटर दूर खौसी का पुरवा स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब किनारे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पानी में शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पास जाकर पहचान की तो वह आशीष निकला। ग्रामीणों की मदद से शव तालाब से निकाला गया। आशीष को सीएचसी अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आशीष की मौत से मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक से सेवानिवृत्त पिता कामता प्रसाद गमगीन हैं। बड़े भाई कुलदीप मिश्र और छोटे भाई बृजेश मिश्र सेना में हैं, जो सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं।
संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तालाब में गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है।