{"_id":"67bcc48004398e008d0befc1","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-in-a-well-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-135475-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में कुंए में मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में कुंए में मिला किशोरी का शव
Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत फूला गांव के पास कुएं में सोमवार को एक किशोरी का शव पड़ा मिला। गांव निवासी छोटेलाल की 17 वर्षीय पुत्री मंशा देवी रविवार रात घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला।
सोमवार सुबह परिजन संग ग्रामीण मंशा की तलाश कर रहे थे कि तभी गांव के बाहर स्थित कुंए के पास मंशा देवी की चप्पल पड़ी दिखी। कुंए में झांका तो मंशा का शव दिखाई दिया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन यदि कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।