Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crowd at district hospital; 985 patients arrive

Amethi News: जिला अस्पताल में भीड़, 985 मरीज पहुंचे

Wed, 04 Nov 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd at district hospital; 985 patients arrive
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। 
अमेठी सिटी। सुबह-शाम की ठंडक और दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी में भी नजर आ रहा है। मंगलवार को दोपहर 12:20 बजे तक पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए कतार में खड़े रहे। चिकित्सक जांच के बाद दवाएं देने के साथ ही उन्हें मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को करीब 985 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 364 बुखार, 121 खांसी और 113 जुकाम से पीड़ित थे। पेट दर्द के 105 और दस्त के 89 मरीज भी उपचार कराने पहुंचे। वहीं, मनोरोग से संबंधित 119 मरीजों ने भी चिकित्सकों से परामर्श लिया। शेष मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय और डॉ. अमित यादव की ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ रही। अमेठी निवासी राम किशुन ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा है। गौरीगंज के दिनेश कुमार सर्दी-जुकाम और सिरदर्द से परेशान हैं। वहीं, राम किशोर कई दिनों से खांसी आने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। संध्या ने कमजोरी और बदन दर्द की समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं न लें। बुखार लगातार बना रहने या परेशानी बढ़ने पर अस्पताल में जांच कराकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed