फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   criminal with bounty of 50 thousand rupees was caught by STF in Amethi

UP News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, लखनऊ में दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में था फरार

Fri, 27 Dec 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

अमेठी में 50 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। लखनऊ में दर्ज आर्म्स एक्ट के केस में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
criminal with bounty of 50 thousand rupees was caught by STF in Amethi
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के अमेठी में गौरीगंज थाना क्षेत्र के शहबाजपुर से शुक्रवार को एसटीएफ लखनऊ ने आर्म्स एक्ट में वांछित व 50 हजार रुपये इनाम घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को लखनऊ ले गई है।

विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मिश्र उर्फ बब्बन मिश्र लखनऊ के पारा थाने में 20 जुलाई को एसटीएफ की ओर से दर्ज करवाए गए आर्म्स एक्ट केस में वांछित चल रहा था। धर्मेंद्र पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। 
विज्ञापन


धर्मेद्र पर अवैध पिस्टल का कारोबार करने का आरोप है। शुक्रवार सुबह गौरीगंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ के उपनिरीक्षक जावेद आलम व चंद्रप्रकाश मिश्र ने टीम संग डेरा ढाला था। स्थानीय पुलिस की मदद से शहबाजपुर के पास से धर्मेंद्र कुमार मिश्र उर्फ बब्बन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद गौरीगंज थाने पहुंच एसटीएफ ने लिखा पढ़ी की और उसके बाद उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि एसटीएफ टीम धर्मेंद्र कुमार मिश्र उर्फ बब्बन मिश्र को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई है। मामले में कार्रवाई एसटीएफ व लखनऊ के पारा थाना स्तर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed