फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Corona Alert in Amethi

अलर्ट के बाद जिले में पहुंचे 7,799 परदेशी

Tue, 31 Mar 2020 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Corona Alert in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना को लेकर 12 मार्च को जारी हाईअलर्ट के बाद से अब तक जिले में 7,779 परदेशी आए हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन अब परदेशियों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन करने में जुटा है। मंगलवार को जिले में पहुंचने वाले 544 लोगों को अस्थायी रैन बेसरा में तो 187 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन कोरोना को लेकर 12 मार्च को जारी हाई अलर्ट के बाद से अब तक विदेश व गैर प्रांत या जिले से आए लोगों को चिन्हित कर उन्हें होम क्वारंटीन कराने में जुटा है। प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार, 12 मार्च से 30 मार्च तक जनपद में 7,779 परदेशी आए हैं। इनमें 2,989 परदेशी तो तीन दिन के भीतर आए हैं। जिला प्रशासन ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए उन्हें होम क्वारंटीन करते हुए लोगों से संपर्क नहीं बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक जिले में पहुंचने वाले 731 परदेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए जिला प्रशासन ने 544 लोगों को अस्थाई रैन बेसरा में तो 187 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। बाहर से आने वालों लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए उनकी निगरानी की व्यवस्था की गई है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अस्थाई रैन बेसरा में क्वारंटीन किए गए लोगों के भोजन समेत अन्य प्रबंध करते हुए होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की निगरानी ग्राम प्रधान से करवाते हुए सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed