फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Controversy over DJ playing songs, wedding procession returned and then marriage took place

Amethi News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, लौटी बरात फिर आई तब हुई शादी

Sat, 30 Nov 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Controversy over DJ playing songs, wedding procession returned and then marriage took place
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में एक शादी समारोह में डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर घराती व बरातियों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई। इसके बाद रिश्तेदारों के प्रयास से बात बनी। तब शुक्रवार को दोबारा बरात आई और शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा करा ले गए।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना क्षेेत्र के इंदई का पुरवा मजरे संभावा गांव निवासी नंदलाल कोरी की बेटी नीलम का विवाह प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर गांव निवासी सूरज के साथ तय हुआ था। बृहस्पतिवार को बरात गाजे-बाजे के साथ गांव आई। स्वागत सत्कार के बाद द्वारपूजा की रस्म हो रही थी। बराती डीजे पर डांस करते हुए दुल्हन के द्वारे पहुंचने के लिए निकले थे। रास्ते में डीजे पर किसी गाने की फरमाइश को लेकर घराती व बरातियों में विवाद हो गया। इसमें कन्या व वर पक्ष आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन



इससे नाराज वर पक्ष के लोग बिना वैवाहिक रस्म पूरी किए बरात लौटा ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो वहां से बरात लौट चुकी थी। बरात लौटने से कन्या पक्ष में मायूसी छा गई। गांव में खुशी के बजाय सन्नाटा छा गया। इस पर दोनों तरफ के कुछ रिश्तेदारों ने बातचीत कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। सुलह के बाद शुक्रवार दोपहर बाद बरात दोबारा आई। तब जाकर शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन का विदा किया गया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कन्या व वर पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed