फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen communicated from city to village

Amethi News: शहर से गांव तक कांग्रेसियों ने किया संवाद

Mon, 29 Jan 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congressmen communicated from city to village
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की ओर से विभिन्न आयोजन किए गए। शहर से लेकर गांव तक संवाद किया गया तो साथ ही पैदल यात्रा व बाइक रैली का भी आयोजन किया गया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने युवा संवाद का आयोजन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा अमेठी में ऐतिहासिक रहेगी। वहीं नवनियुक्त युवा कमेटी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें विधानसभा सभा अध्यक्ष अमेठी से बृजेंद्र लोहा सिंह, गौरीगंज विधानसभा से विकास वारी, तिलोई विधानसभा से अमित निर्मल, सलवन विधानसभा से आनंद सिंह, जगदीशपुर विधानसभा से जीशान आलम का स्वागत किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पंकज सिंह, सुरेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
अमेठी में निकाली यात्रा
अमेठी। रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ देवमणि तिवारी की अगुवाई में न्याय पंचायत खेरौना क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर यात्रा निकाली गई। जो शहर के आंबेडकर चौराहे से शुरू हो कर खेरौना गांव, केशव नगर, राम लीला मैदान होते हुए करीब पांच किलोमीटर भ्रमण कर कांग्रेस कार्यालय पर यात्रा का समापन हुआ। न्याय यात्रा के समर्थन में न्याय पंचायत शाहगढ़ में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

बाजार शुकुल में की पैदल यात्रा
बाजार शुकुल (अमेठी)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को कांग्रेस जनों ने विकास खंड बाजार बाजार शुकुल के पांच न्याय पंचायतों में पैदल यात्रा की। यात्रा के बाद महोना के पूरे बहबल मोड़ पर कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी की गई।




कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली
भादर (अमेठी)। रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली। ब्लाॅक अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कार्यालय बरियारशाह से निकाली गई रैली भादर, टीकरमाफी, कल्याणपुर, रतापुर, छीड़ा, पीपरपुर, इस्माइलपुर, त्रिसुंडी होते हुए ब्लाॅक क्षेत्र के सभी न्याय पंचायतों से गुजरी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed