{"_id":"699371a261ee00bff20e3039","slug":"congress-leaders-placed-under-house-arrest-by-police-amethi-news-c-96-1-ame1008-158989-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
Tue, 17 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता के अंगूरी गांव में आवास पर नजरबंद हुए कांग्रेस नेता।-संवाद
अमेठी सिटी। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले ही नेताओं को पुलिस ने उनके आवास में नजरबंद कर दिया। इससे सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी नहीं जा सके।
कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल, शुभम सिंह, प्रांजल तिवारी ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जब उन्होंने पुलिस से पूछा कि उन्हें किस कारण से रोका जा रहा है तो उन्हें ऊपर से आदेश का हवाला देकर गोलमोल जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की पुलिस तानाशाही रवैया अपनाकर उन्हें जबरन रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है।
उधर, सिंहपुर में भी मनरेगा बचाओ अभियान के तहत विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं को प्रशासन ने उनके घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राकेश मिश्र, कमलेश अग्निहोत्री और कर्ण बाजपेयी जैसे प्रमुख नेताओं को उनके आवास पर ही रोक दिया ताकि वे प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।
विज्ञापन
कमलेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि मनरेगा में बजट कटौती, भुगतान में देरी और काम की कमी से ग्रामीण मजदूरों की स्थिति खराब हो रही है। शिवरतनगंज एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था के तहत कांग्रेस नेताओं को निगरानी में रखा गया है।