फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress and Rahul Gandhi disappointed: Smriti

कांग्रेस और राहुल गांधी निराश : स्मृति

Mon, 13 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress and Rahul Gandhi disappointed: Smriti
जगदीशपुर में कार्यक्रम को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। -संवाद
अमेठी। कांग्रेस और राहुल गांधी निराश हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव में हार के अंदेशे से राहुल गांधी टिप्पणी कर रहे हैं। ये बातें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को गढ़ा ढूंढेहरी शक्ति केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र पर टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से धूल चटाई है। ऐसे में उनका आंसू बहाना स्वाभाविक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। इस विषय पर सम्मान देने के बजाय राहुल गांधी की टिप्पणी उनकी हताशा दर्शाती है। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अनुसूचित जाति व दलित विरोधी बताया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर जाकर पार्टी के उद्देश्य बताएं। कहा कि आज देश की राष्ट्रपति अनुसूचित जाति की हैं। पूरे प्रदेश में 27 हजार शक्ति केंद्र बने हैं। प्रत्येक केंद्र से राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर पढ़कर सुना रहे हैं। जिसकी शुरुआत आज इस शक्ति केंद्र से बगैर बदले की भावना से पूरे संसदीय क्षेत्र में हो रही है, जबकि इस बूथ पर कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर इतना अच्छा काम हो जो देश व प्रदेश का रोल मॉडल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अमेठी प्रभारी संजय राय, विधायक सुरेश पासी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, राजेश, राकेश विक्रम सिंह, दयाशंकर यादव, राजेश सिंह, सुधांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed