{"_id":"5fca6dc98ebc3ecfaa6d823d","slug":"congress-and-farmers-took-to-the-streets-in-protest-against-agricultural-law-amethi-news-lko553212317","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी व किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी व किसान
विज्ञापन
अमेठी। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बाद शुक्रवार से जिले में आंदोलन तेज हो गया है। कांग्रेस व किसान संगठन ने शहर में जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए केेंद्र सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसान कानून को वापस लेने तथा किसानों पर दर्ज केस समाप्त करने की मांग की गई है।
केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानून के खिलाफ जिले में भी आंदोलन शुरू हो गया। शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता व भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के बैनर तले किसान सड़क पर उतर आए।
सेवादल कार्यकर्ताओं व किसानों ने शहर में जूलूस निकाल कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में केेंद्र सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए किसान कानून से पूंजीपति के फायदे में होने की बात कही।
विज्ञापन
ज्ञापन में किसान कानून में उत्पादन व्यापार, संवर्धन व सुविधा, सशक्तिकरण व संरक्षण तथा सेवा विधेयक और आवश्यक वस्तु समाप्त करते हुए कृषि कानून निष्प्रभावी करने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस के प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप, मनोज कुमार पांडेय, केशमती, सुनील सिंह व इकबाल नकबी तथा किसानों के प्रदर्शन में शिव कुमार पांडेय व जितेंद्र दुबे समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।