फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complaint twice, no hearing

Amethi News: दो बार शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

Sat, 22 Feb 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Complaint twice, no hearing
अमेठी सिटी। फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मुसाफिरखाना थाने में शिकायतों की सुनवाई की। अधिकतर मामलों में शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी। अन्य थानों में नामित नोडल अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर भूमि विवाद प्रकरणों के निस्तारण के लिए रवाना की गई। बाजारशुकुल में विधायक सुरेश पासी व तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने जनसुनवाई की। थाना समाधान दिवस में बाजारशुकुल के पाली निवासी अमित कुमार शनिवार को तीसरी बार शिकायत करने पहुंचे थे। बताया कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया गया, मेड़बंदी नहीं करने दी जा रही है।
विज्ञापन



दो बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अफसरों ने टीम भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया। बाजारशुकुल के पूरे शुकुलन गांव निवासी विक्रम ने बताया कि वह भूमिहीन हैं। पैतृक बाग है, जिसके बीचोबीच से हाईटेंशन लाइन खींच दी गई है। संबंधित ठेकेदार ने बाग स्थित आम, नीम, गूलर आदि के पेड़ों को काट दिया। बाग के किनारे से लाइन खींचे जाने व नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। बताया कि 19 दिसंबर से लगातार कई बार शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अम्मरपुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि पूर्वज के बने कब्रिस्तान और घूर गड्ढे पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। दो बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम आशी सिंह और सीओ मनोज कुमार मिश्र ने टीम भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के शिवली गांव निवासी राम मिलन, रामसुख, नंदलाल, रामकेवल, राम गुलाम, गंगा दीन, रामदेव, धनराज, महादेव सहित नौ लोगों ने समाधान दिवस में शिकायत की है कि गांव के कुछ लोग आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed